प्रॉपर्टी डीलर ने गोली मारकर की खुदकुशी, हत्या या आत्महत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी

प्रॉपर्टी डीलर ने गोली मारकर की खुदकुशी, हत्या या आत्महत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी
X
हरियाणा (Haryana) के यमुनानगर (Yamunanagar) में एक प्रॉपर्टी डीलर ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस हत्या या आत्महत्या की आशंका पर जांच शुरू कर दी।

हरियाणा (Haryana) के यमुनानगर (Yamunanagar) में एक प्रॉपर्टी डीलर संदीप गुलाटी ने अपने ही लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। हालांकि यह घटना आत्महत्या है या खुद की गलती। अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

यह घटना शुक्रवार रात यमुनानगर ग्रीन पार्क कॉलोनी की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही घटना के तहत जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर मौजूद प्रेमिका से पूछताछ की गई।

प्रेमिका ने बताई घटना की आपबीती

प्रेमिका ने बताया कि वह शुक्रवार रात उनके कमरे में मृतक संदीप के साथ थी। इस कारण उन्होनें ही सबसे पहले गोली की आवाज सुनी। संदीप अपने रिवाल्वर से गोलियां निकाल रहे थे। पांच गोलियां निकाल चुके थे। गलती से एक गोली रिवाल्वर में ही रह गई।

अचानक रिवाल्वर दबने के कारण गोली लग गई। इससे बुरी तरह से वह घायल हो गए। गोली चलने की आवाज को सुनकर बगल कमरे में मौजूद बेटी और बेटा दोनों मौके पर आए। आनन- फानन में संदीप को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि संदीप अपनी पत्नी को कई साल पहले तलाक दे चुके थे। संदीप अपने प्रेमिका के साथ काफी सालों से लिव इन रिलेशनशीप में रह रहे थे। घटना के दिन उनकी प्रेमिका संदीप के साथ मौजूद थी। मामले को देखते हुए सुसाइड या फिर हत्या की आशंका है।

रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। हालांकि परिवार वालों ने भी बताया कि यह कोई हत्या या सुसाइड नहीं है। अचानक रिवाल्वर दबने के कारण गोली लग गई। संदीप के बेटे सार्थक के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया।


Tags

Next Story