हरियाणा: सीएए, एनआरसी व एनपीआर के विरोध में दिया धरना

हरिभूमि न्यूज. रोहतक। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने वीरवार को सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में माता दरवाजा चौक पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता राज्य कोषाध्यक्ष राजकुमारी दहिया व संचालन वीना मलिक ने किया। समिति की राज्य महासचिव सविता ने कहा कि जनता के सामने रोजी रोटी, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, आवास, सुरक्षा का संकट है। सभी जरूरी चीजों के दाम बढ़ रहें हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून देश विरोधी, संविधान विरोधी, गरीब विरोधी, दलित विरोधी, अल्पसंख्यक विरोधी और महिला विरोधी है। अनीता सांपला व मुनमुन हजारिका ने कहा कि हमारा देश एक गरीब मुल्क है जहां आज भी करोड़ों लोगों को स्कूल जाने का मौका नहीं मिला, ऐसे में अक्सर राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खाते आदि में स्पेलिंग या मात्रा गलत होती है तो उसे ठीक करवाने के लिए कितने चक्कर काटने पड़ते हैं। महिलाओं का अक्सर ससुराल में नाम बदल दिया जाता है। बहुत सी महिलाएं दूसरे राज्यों से शादी करके आई हैं। अनाथ बच्चों और ट्रांसजेंडरों के पास अपनी पिछली कोई पहचान नहीं होती। ऐसे में उन लोगों की नागरिकता को खतरा रहेगा जो दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाएंगे। उन्होंने ये भी कहा कि 23 फरवरी को सुनारिया चौक पर धरना दिया जाएगा।
ये रहे मौजूद
नागरिक एकता एवं सद्भावना समिति के नेता कैप्टन शमशेर मलिक, बसपा नेता डॉक्टर कश्मीरी, ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य अध्यक्ष डॉ. आरएस दहिया, मनीषा, रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के राज्य उपाध्यक्ष रामकिशन, डीवाईएफआई के राज्य महासचिव संदीप सिंह, एसएफआई के महासचिव सुरेंद्र, उर्मिल, पूजा, ओमपति, गीता, कमलेश, नेहा, दर्शना, अर्जुन, सीमा, शबाना, रेशमा, मोनिका, प्रियंका, मूर्ति, राजेश, नरेश, बलजीत, अमित, प्रेम, फूलवती सहित अन्य मौजूद रहे।
सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में माता दरवाजा चौक पर धरना देते हुए अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के सदस्य।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS