हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास आई रिश्तेदारों को एचसीएस अधिकारी बनाने की सिफारिशें

हरियाणा के कैथल में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal Khattar) ने लोगों को संबोधित किया। कैथल स्थित छात्रावास में संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल पहले कहते थे कि ये अनाड़ी हैं। लेकिन पांच साल बाद कहते हैं कि पक्के खिलाड़ी हैं। अब ये परिवर्तन हमारे अंदर नहीं आया है ये परिवर्तन विपक्ष के नेताओं के बीच आया है। हम तो सब आज भी वैसे ही हैं। ये अंतर आया भी क्यों हैं क्योंकि वो ये समझते थे कि जैसा राज उन्होंने किया वैसा ही ये करेंगे। अपने परिवार के लोग. बेटों-बेटियां, भाई-भतीजा, साला-साली उनके घर भरने का कार्य करते थे। दूर-दूर के रिश्तेदारों को भी रेवड़ियां बांटते थे।
उनको लगता था कि यही राजकाज है। लेकिन हम इस हक में नहीं हैं। हम कहते हैं कि तुमने अपना परिवार को पाला और हम भी अपना परिवार पालेंगे। लेकिन हमारे लिए प्रदेश की ढ़ाई करोड़ जनता ही परिवार है। हमे चिंता है कि जो गरीब, अभावग्रस्त है वो पहला लाभ पाने का हकदार है। मेरिट के आधार पर ही लोगों को नौकरी मिलेगी। किसी को भी पर्ची-खर्ची के आधार पर कुछ नहीं मिलेगा। हम तबादला किसी का वरिष्ठता के आधार पर करेंगे।
CM Manohar Lal addresses "Jan Aashirwad yatra" at Chatrawas Road, Kaithal(20-08-19); Day 3 https://t.co/TncyRUt0uP
— Jan Ashirwad Yatra (@Janashirwaad) August 20, 2019
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथ में एचसीएस बनाने का अधिकार होता है। मुख्यमंत्री के पास 5-6 एससीएस बनाने का अधिकारी मेरे पास एचसीएस बनाने के लिए रिश्तेदार, अधिकारी तक आने लगे। लेकिन मैंने कहा कि योग्य अधिकारी एचसीएस बनेगा। एचसीएस बनने के लिए प्रदेश में 5400 लोगों ने परीक्षा दी। जिसमें से 59 लोग पास हुए हैं उनमें से कोई कहीं से है कोई कहीं और से। अब इनमें से जो योग्य होगा वो एचसीएस बनेगा। जो योग्य नहीं है वह जहां कार्य कर रहा है वहां करता रहे।
मुख्यमंत्री ने गिनाए अच्छे कार्य
इस तरह का शासन प्रदेश की जनता ने कभी नहीं देखा। यह पूरे देश के लिए हरियाणा ने उदाहरण पेश किया है। हरियाणा को केसोरीन मुक्त किया है। पहले लोग स्कूटर-मोटरसाइकिल में डालकर चलाया करते थे। इससे इंजन भी खराब हो जाता था। इसके अलावा केरोसिन के इस्तेमाल से प्रदूषण भी फैलता था। लेकिन भाजपा सरकार ने हरियाणा को केरोसिन मुक्त कर दिया। भाजपा सरकार का कार्य करने का तरीका अलग है। पहले चीजों को जड़ से पकड़ों और खत्म करो हमारा कार्य करने का तरीका है। समस्या को जड़ से पकड़ों और समाप्त करो ये हमारा कार्य करने का तरीका है।
सुरजेवाला का सूरज डूब चुका है
कैथल से विधायक सुरजेवाला पर निशाना साधते हुए मनोहर लाल ने कहा कि आपका जो वर्तमान विधायक है वो हवा हवाई हो गया है। उसको तो हमने जींद में दिन में तारे दिखा दिए। वो कांग्रेस का बड़ा नेता और राहुल गांधी का दांया हाथ है। उसने सोचा कि भाजपा के बढ़ते कदमों को रोक सकता है। उसने सोचा कि मेरा नाम आ जाएगा तो भाजपा भाग जाएगी। अरे तुम्हारे आका का नाम भी आ जाता तो भाजपा अड़िग खड़ी है। वो एक हजार वोट से जींद उपचुनाव में जमानत नहीं बचा पाएगा। जींद से तो उड़ा ही अब कैथल से भी भागने की तैयारी कर ली है। सुरजेवाला का सूरज अब डूब चुका है।
जींद के बाद कांग्रेस विधायक का अब कैथल से भी होगा सूपड़ा साफ' @mlkhattar
— Jan Ashirwad Yatra (@Janashirwaad) August 20, 2019
#JanAashirwadYatra #FirEkBaarImaandarSarkaar pic.twitter.com/wQh8pGJw5k
अगले कार्यकाल का मांगा आशीर्वाद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अगले कार्यकाल का भी आशीर्वाद मांगा। मनोहर लाल ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिलेगा तो फिर से सरकार की वापसी होगी। जनता भाजपा को फिर से आशीर्वाद दे ताकि विकास के पथ पर हरियाणा आगे बढ़ता रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS