कड़ाके की ठंड में तीसरे दिन भी कांपे लोग, एक डिग्री के साथ पांच पर पहुंचा तापमान

रेवाड़ी में लगातार तीसरे दिन भी कड़ाके ठंड ने लोगों को कंपा दिया। राहत की बात यह है कि कुछ घंटे के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए, जिससे लोगों को राहत मिली। वहीं धूप खिलने से पार्कों में लोगों की चहलकदमी बढ़ गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 16 डिग्री पहुंच गया।
पिछले एक सप्ताह से लगतार बढ़ रही ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। रविवार से मंगलवार तक दिन में सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से लोग घरों में दुबके रहे। वहीं सर्द हवाओं ने लोगों को दिनभर गर्म वस्त्रों में छिपे रहने के लिए मजबूर कर दिया।
अधिक ठंड के चलते पार्कों में सुबह-शाम रहने वाली चहल-पहल गायब रही। लोग अपने जरूरी कार्यों से ही बाहर निकले। वहीं ठंड के साथ ही कोहरा भी ग्रामीण एरिया में वाहन चालकों को परेशान कर रहा है। गुरुवार को कोहरा ज्यादा रहने की उम्मीद है।
फसलों के लिए लाभदायक
पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रही ठंड से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। क्षेत्र की प्रमुख सरसों एवं गेहूं की फसलों में ठंड से काफी लाभ होगा। किसानों के अनुसार ठंड में दोनों की फसलों में बढ़वार एवं फुटाव अच्छा होगा जिससे पैदावार भी बढ़ेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS