वकील कर रहा था वाहनों की चोरी, महंगे शौक और गर्लफ्रेंड के लिए बना अपराधी

वकील कर रहा था वाहनों की चोरी, महंगे शौक और गर्लफ्रेंड के लिए बना अपराधी
X
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने वाहन चोरी में लिप्त वकील को गिरफ्तार किया है। 30 से अधिक वाहनों की चोरी में वकील शामिल था। महंगे शौक और गर्लफ्रेंड को इसका कारण बताया जा रहा है।

दिल्ली में कानून का रखवाला वकील (Lawyer) ही वाहन चोर बन गया। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने वाहन चोरी के आरोप में वकील को गिरफ्तार किया है। रोहिणी में लिव इन पार्टनर के साथ रह रहे वकील को गिरफ्तार किया गया है। बहादुरगढ़ निवासी राजीव गोयल ने 30 से अधिक वाहन चोरी की वारदात कबूली हैं।

दिल्ली स्थित रोहिणी अदालत ने गौरव गोयल को 10 जुलाई को अपराधी घोषित किया है। जिसके बाद पुलिस ने रोहिणी से उसे गिरफ्तार किया है। जिस वक्त उसे पकड़ा गया वो अपनी लिव इन पार्टनर के साथ था। इसके संबंध में बाहरी उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि वकील 30 से अधिक वाहन चोरी की वारदात में शामिल है। वकील ने खुद वाहन चोरी की वारदात कबूली है। इनमें 15 के करीब कारें हैं। सूत्रों के मुताबिक महंगे शौक और गर्लफ्रेंड के लिए वह वाहन चोरी और ठगी का कार्य करता था।

2012 में किया था गिरफ्तार

वकील चोर को पहली बार 2012 में दिल्ली पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया था। खुद को न्यायाधीश बताते हुए फर्जी पहचान पत्र दिखाया था। जिसके बाद पुलिस को शक होने पर पूछताछ की गई। जिसके बाद फर्जी पहचान पत्र का मामला सामने आया था।

राजस्थान पुलिस ने 2014 में पकड़ा

खुद को जिला न्यायाधीश बताने वाला वकील 2014 में भी पकड़ा जा चुका है। राजस्थान पुलिस ने सीकर में उसे पकड़ा था। उस समय कार के ऊपर लालबत्ती लगा रखी थी। पेट्रोल पंप ईंधन भरवान के बाद भाग गया था। जिसकी शिकायत होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। वकील ने तब रौब झाड़ते हुए खुद को जिला न्यायाधीश बताया। लेकिन पुलिस ने झूठ पकड़ लिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story