जेल में छटपटा रहा था राम रहीम, डॉक्टर की रिपोर्ट पढ़कर आंखें खुली रह जाएंगी

जेल में छटपटा रहा था राम रहीम, डॉक्टर की रिपोर्ट पढ़कर आंखें खुली रह जाएंगी
X
बलात्कार मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बारे में अब रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

अपनी दो साध्वियों से बलात्कार करने के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बारे में अब रोजाना चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। रोहतक जेल के डॉक्टरों ने भी इस स्वयंभू बाबा के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। डॉक्टरों के मुताबिक जांच के दौरान पाया गया है कि राम रहीम सेक्स एडिक्ट है।

ये भी पढ़ें:- कहां छुपाई गई है राम रहीम की अकूत दौलत? क्यों नहीं लग रही पुलिस के हाथ?

राम रहीम फिलहाल सामान्य

बता दें कि शनिवार को राम रहीम को बेचैनी और घबराहट की शिकायत के बाद डॉक्टरों ने जेल में ही जांच की। इसी दौरान इस बात का पता चला कि वो सेक्स एडिक्ट है। डॉक्टरों की टीम में मनोविज्ञान के भी डॉक्टर भी शामिल थे। राम रहीम की जांच करने वाले एक डॉक्टर ने बताया कि राम रहीम फिलहाल सामान्य है।

नहीं मिल पा रहा है शारीरिक सुख

डॉक्टर के मुताबिक सच्चाई तो यह है कि स्वयंभू बाबा सेक्स का एडिक्ट है। उसकी बेचैनी की वजह यह है कि उसे किसी स्त्री का शारीरिक सुख नहीं मिल पा रहा है। ऐसा तभी होता जब कोई सेक्स का आदी हो। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी इस बीमारी का ईलाज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- बड़ी खबर: राम रहीम का नर्सों ने इलाज करने से किया इनकार

साफ नहीं हुआ ड्रग्स का आदी है या नहीं

डॉक्टर का यह भी कहना है कि समय रहते इसका ईलाज नहीं कराया गया तो आगे चलकर इससे राम रहीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि क्या राम रहीम ड्रग्स का भी आदी है या नहीं। खबरों की मानें तो बाबा 1988 से ही शराब का आदी रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story