पंखे के नीचे सोने को लेकर युवकों के बीच हुई हाथापाई, एक की मौत

पंखे के नीचे सोने को लेकर युवकों के बीच हुई हाथापाई, एक की मौत
X
पानीपत के मॉडल टाउन में रह रहे बिहार प्रवासी परिवारों के दो किशोरों के बीच शनिवार की रात को पंखे के नीचे सोने को लेकर हाथापाई हो गई। हाथापाई में एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित किशोर को रविवार को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में बाल सुधार गृह भेज दिया।

पानीपत के मॉडल टाउन के मकान संख्या एल-88 निवासी तेजबीर की गांव जोशी जिला पानीपत में दूग्ध की डेयरी है। वहीं तेजबीर की डेयरी पर काम करने वाली बिहार प्रवासी लेबर उसके मॉडल टाउन स्थित घर पर रहती है।

शनिवार की रात को लेबर वाले कमरे में छत पर लगे पंखे के नीचे सोने को लेकर धमेंद्र मूल निवासी बिहार के 14 वर्षीय पुत्र विपिन उर्फ धीरेन का दूसरे मजदूर के 14 वर्षीय पुत्र के साथ विवाद हो गया, दोनों के बीच हाथापाई हुई, बीचबचाव के बाद दोनों सो गए।

वहीं रविवार की सुबह सभी सो कर उठ गए, लेकिन विपिन उर्फ धीरेन मृत मिला। इस घटना की सूचना पर तेजबीर मौके पर पहुंचा और उन्होंने थाना मॉडल डाउन पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। आरोपित किशोर के खिलाफ गैर इरादन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर आरोपित किशोर को गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Next Story