यमुनानगर : भूमि विवाद में चली गोली, पूर्व सरपंच समेत पांच लोग घायल

यमुनानगर :  भूमि विवाद में चली गोली, पूर्व सरपंच समेत पांच लोग घायल
X
यमुनानगर जिले के कंडरौली गांव में बुधवार दोपहर भूमि बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने पारिवारिक सदस्यों पर ही गोली चला दी जिसमें पूर्व सरपंच समेत पांच लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आराेपित मौेके से फरार हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

यमुनानगर। भूमि बंटवारे को लेकर गांव कंडरौली में बुधवार दोपहर विवाद होने पर भतीजे ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चलाकर अपने ताऊ एवं पूर्व सरपंच समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। जिनमें पूर्व सरपंच समेत दो की गंभीर हालत बनी हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी कुशल पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गांव कंडरौली निवासी पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल ढ़ांडा हर चार भाई हैं। जिनके पास 60 एकड़ पुश्तैनी भूमि हैं। बुधवार दोपहर पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल ढांडा, अपने तीन अन्य भाइयों राजपाल ढ़ांडा, रामपाल ढांडा व बलिंद्र पाल ढांडा समेत कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ घर में बैठकर भमि का बंटवारा कर रहे थे। इस बीच भूमि बंटवारा करते समय भाइयों में आपस में विवाद हो गया। आरोप है कि पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल ढांडा के सबसे छोटे भाई बलिंद्र पाल ढांडा के बेटे रमन ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमें पूर्व सरपंच सुरेंद्र पाल ढांडा, उसका भाई राजपाल ढांडा, भतीजा एडवोकेट यज्ञपाल ढांडा व उदयपाल ढांडा और उनका एक रिश्तेदार छारपुर निवासी जोगिंद्र सिंह घायल हो गए।

घायलों में पूर्व सरंपच सुरेंद्र पाल ढ़ांडा व उसके भाई राजपाल ढांडा की गंभीर हालत बनी हुई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही रादौर के डीएसपी कुशलपाल सिंह राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वहीं, हादसे के बाद आरोपित अपने अन्य परिजनों के साथ मौके से फरार हो गया।

-मामले में की जा रही है जांच

डीएसपी कुशलपाल सिंह राणा ने बताया कि भूमि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें गोलियां लगने से पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पीड़ितों के बयान लेने के बाद अगामी कार्रवाई की जाएगी।


Tags

Next Story