Jind: महिला ने रानी तालाब में छलांग लगा दी जान

जींद। रानी तालाब में रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों के चलते महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। लगभग पांच घंटे कड़ी मशक्कत के बाद शव को रानी तालाब से बाहर निकाला गया। परिजनों ने मृतका को मानसिक रूप से परेशान बताया है। शहर थाना पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। कृष्णा कालोनी निवासी विनोद की पत्नी सीमा (36) रविवार अल सुबह अचानक घर से निकल गई।
परिजनों ने सीमा को आसपास तलाशा तथा पूछताछ की तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच परिजन सीमा को ढुंढते हुए रानी तालाब पर पहुंचे तो सीमा की चुन्नी तथा रूमाल रानी तालाब की ग्रिल से बंधे हुए थे। चप्पलें रानी तालाब में तैर रही थी। घटना की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल पुलिस बल तथा फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के साथ रानी तालाब पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को रानी तालाब से ढुंढ निकाला। मृतका के भाई राजेश ने बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसी परेशानी के चलते उसकी बहन ने रानी तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली।
पति काे रोता देख वर्दी समेत रानी तालाब में कूदे पुलिस कर्मी
सीमा का पति विनोद रानी तालाब पर पत्नी की चुन्नी तथा रूमाल को देखकर रो रहा था। इतफाकिया उसी दौरान राइडर सिपाही विरेंद्र तथा राजेश रानी तालाब पर पहुंचे। जब उन्होंने विनोद से रोने का कारण पूछा, महिला के रानी तालाब में कूदने का पता चलते ही दोनों जवानों ने वर्दी समेत रानी तालाब में छलांग लगा दी। रानी तालाब की गहराई में समाई महिला को ढूंढने में तब तक लगे रहे जब तक सीमा का शव बरामद नहीं हुआ। इस दौरान रानी तालाब की किश्ती का सहारा लिया गया और दर्जनभर अन्य लोगों ने भी रानी तालाब में उतरकर सहयोग किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS