टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का आरोप, पति की मौत के बाद देवर ने किया धोखा

सोनाली फोगाट ने कुल 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। सोनाली फोगाट ने 35 लाख व प्रॉपर्टी के घपलेबाजी के लिए जिन 6 लोगों के खिलाफ केस किया है उसमे उनके देवर और देवरानी भी शामिल है।
आपको बता दें कि सोनाली फोगाट टिक टॉक स्टार होने के साथ साथ बीजेपी की कार्यकर्ता भी है, हाल ही में हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनाली फोगाट बीजेपी की टिकट पर खड़ी हुई थी लेकिन जीत नहीं पाई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक सोनाली ने बताया कि उनके पति ने उनके साथ मिलकर राम अवतार नाम के शख्स से दुकान खरीदी थी। रामवतार ने डीड सोनाली को दे दी थी। सोनाली के पति संजय की 2016 में मृत्यु हो गई थी।
इसके बाद देवर विकास ने उनकी दुकान बेच दी और उसके पैसे आज तक नहीं दिए। इसके अलावा सोनाली ने आरोप लगाया कि विकास उनसे 30 लाख और बाद में 5 लाख रुपये भी लेकर गया जिसको आज तक नहीं लौटाया गया।
अन्य एक प्रॉपर्टी के विवाद में भी सोनाली ने इस रिपोर्ट में केस किया है। सोनाली ने विकास समेत अन्य व्यक्ति से मिलकर प्रॉपर्टी खरीदी थी जिसको लेकर भी सोनाली के साथ धोखा किया गया। अब सोनाली फोगाट ने देवर विकास, देवरानी समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS