महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, अदालत में पेश

महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार, अदालत में पेश
X
पति मोटर साइकिल में तेल डलवाने के लिए चला गया। जिसके बाद महिला सड़क पर पैदल चलने लगी। उसका पति व बच्ची थोड़ा आगे निकल गए। इसी बीच एक कैंटर सवार तीन युवक उसके पास आए और उन्होंने उसे जबरन कैंटर में डाल लिया।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-44 पर मुरथल थाना क्षेत्र में महिला का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की वारदात में शामिल दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित सोनू उर्फ बोना व जसमेर उर्फ सुमेर निवासी उटला पानीपत के है।

पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल एक आरोपित को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। वारदात में प्रयुक्त कैंटर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

दिल्ली हाल में मुरथल निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह अपने पति के साथ व बच्ची के साथ खाना खाने के लिए मुरथल स्थित ढाबे पर गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे वह पति व बच्ची के साथ खाना-खाकर वापस घर की तरफ लौट रही थी।

इसी दौरान उसके पति की मोटर साइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया। उसका पति मोटर साइकिल में तेल डलवाने के लिए चला गया। जिस पर वह सड़क पर पैदल चलने लगे। उसका पति व बच्ची थोड़ा आगे निकल गए। इसी बीच एक कैंटर सवार तीन युवक उसके पास आए और उन्होंने उसे जबरन कैंटर में डाल लिया।

वह उसे बहालगढ़ की तरफ ले गए। रास्ते में जाने के बाद आरोपितों ने कैंटर के अंदर ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके बाद वह उसे बहालगढ़ के पास फेंककर फरार हो गए। उसके पति ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। उसके बाद कैंटर का पीछा करते हुए कंट्रोल में शिकायत दी।

कैंटर का नंबर देकर पुलिस को अवगत करवाया। पीडि़ता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि तीनों युवक आपस में एक दूसरे को विजय, सोनू व सुमेर के नाम से पुकार रहे थे। मुरथल थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।

गिरफ्तार आरोपित विजय निवासी जींद का रहने वाला था। मामले को महिला थाना पुलिस को सौंपा गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अन्य आरेापितों को गिरफ्तार कर लिया है।

सामूहिक दुष्कर्म करने की वारदात में प्रयुक्त कैंटर व वारदात में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पूनम, प्रभारी महिला थाना पुलिस।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story