हरियाणा में बारिश के साथ आसमान से कड़की बिजली की वजह से दो की मौत, ओेले पड़ने से फसलों का हुआ नुकसान

हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में हुई बारिश की वजह से काफी नुकसान हो गया है। हरियाणा के पलवल और रेवाड़ी में आकाश से गिरी बिजली की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है।
पलवल के अलावलपुर गांव में आसमानी बिजली गिरने से 56 वर्षीय पोस्टमास्टर की मौत हो गई। घटना तब हुई जब बीती देर शाम नोहरे में गाय बांधने के लिए गए थे। मृतक रमेशचंद घर मे अकेला कमाने वाला था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
इसके अलावा रेवाड़ी में एक 13 साल की लड़की की आसमानी बिजली गिरने की वजह से मौत हो गई। ये घटना जिले के बिठवाना गांव की है। इलाके में जमकर ओलावृष्टि हुई है जिसके बाद ठंड़ बढ़ गई है।
बाढड़ा के उपमंडल के कई गांव में बीती रात को ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से सरसों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। बता दें कि भाडवा, जेवली , हसास, जीतपुरा सहित 2 दर्जन से अधिक गांव में ओले गिरे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS