हरियाणा : अमित शाह जींद से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे

हरियाणा : अमित शाह जींद से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे
X
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को हरियाणा जींद जिले में पहली चुनावी रैली करने जा रहे हैं। आज शाह जींद की जाट बांगर बेल्‍ट से बीरेंद्र सिंह द्वारा आयोजित रैली से राज्य विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजाएंगे।

खबरों के मुताबिक राज्यसभा सदस्य व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. बीरेंद्र सिंह ने अमित शाह को हरियाणा बुलाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आस्था रैली के जरिए शाह लगे हाथों हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाकर जाएंगे।

इस रैली में राज्य के सीएम मनोहर लाल खट्टर अपनी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 हटने के बाद चल रही प्रतिक्रियाओं के बीच अमित शाह हरियाणा के जींद से कोई बड़ा राजनीतिक संदेश भी दे सकते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story