शादी में दहेज ने मिलने पर दिया तलाक, पीड़िता ने जेठ पर लगाया बलात्कार का आरोप

शादी में दहेज ने मिलने पर दिया तलाक, पीड़िता ने जेठ पर लगाया बलात्कार का आरोप
X
शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर गांव डारपुर निवासी इसरान ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीडि़ता ने अपने जेठ पर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पीडि़ता के पति व जेठ के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में अभी आरापित फरार हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गांव डारपुर निवासी महिला ने छछरौली पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी इसरान के साथ हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने उसे काफी दान दहेज देकर विदा किया था मगर शादी में दिए गए दहेज से उसका पति खुश नहीं था। शादी के बाद से उसका पति उससे अधिक दहेज की मांग करने लगा मगर ओर अधिक दहेज देने में उसके मायके वाले असमर्थ थे।

महिला ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर उसके पति ने उसे कईं बार प्रताडि़त भी किया। उसने बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसका जेठ नूर मोहम्मद घर पर आया। आरोपित ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने जब घटना के बारे में अपने पति को बताया तो उसने उसे ही कसूरबार ठहराना शुरू कर दिया।

आरोप है कि 23 मार्च को वह घर पर काम कर रही थी। इस दौरान उसका पति इसरान आया। आरोपित आते की दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बहस करने लगा और उसे तीन तलाक बोल कर घर से निकाल दिया। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 498 ए, 323, 376, 506 तथा 4 मुस्लिम वुमैन एक्ट 2019 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Tags

Next Story