महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश का खेल रत्न और साक्षी का अर्जुन अवॉर्ड के लिए नाम भेजा

चरखी दादरी। भारतीय कुश्ती फेडरेशन ने दादरी जिले के गांव बलाली निवासी महिला पहलवान विनेश फौगाट का नाम खेल रत्न के लिए लिए भेजा गया है। वहीं रोहतक की साक्षी मलिक को अर्जुन अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। देश के सर्वोच्च अवार्ड के लिए बेटी का नाम आने पर बलाली में जश्र का माहौल है। पिछले साल भी बजरंग पूनिया व विनेश फौगाट का नाम अवार्ड के लिए भेजा गया था। तब बजरंग को यह अवार्ड मिला था।
विनेश के ताऊ अर्जन अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट ने भारतीय कुश्ती फेडरेशन के निर्णय पर खुशी जाहिर की। महाबीर फौगाट ने कहा कि विनेश में किसी भी खिलाड़ी को मात देने की क्षमता है। वह बचपन से ही अपने खेल को गंभीरता से लेती आ रही है। मुश्किल मुकाबले में भी विनेश में जीत हासिल करने का जज्बा है। अपने दमदार प्रदर्शन के कारण विनेश 53 किलोग्राम भारवर्ग में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। 2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत के साथ ही उन्होंने ओलंपिक के लिए टिकट हासिल कर ली है। विनश को ओलंपिक खेलों में भारत की पदक की उम्मीद के तौर पर भी देखा जा रहा है।
विनेश फौगाट महिला कुश्ती में राष्ट्रमण्डल खेल की स्वर्ण पदक विजेता है। 2014 एशियाई खेलों में कांस्य पदक तथा 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS