भारतीय कुश्ती संघ ने हरियाणा के 36 पहलवानों को खेलो इंडिया की सूची से हटाया

भारतीय कुश्ती संघ ने हरियाणा के 36 पहलवानों को खेलो इंडिया की सूची से हटाया
X
देश के लिए खेलने का सपना लेकर आगे बढ़ रहे पहलवानों को बड़ा झटका लगा है। भारतीय कुश्ती संघ ने हरियाणा के 36 पहलवानों समेत 101 को खेलो इंडिया योजना की सूची से हटा दिया है।

भारतीय कुश्ती संघ (Indian Wrestling Affiliation) ने लाकडाउन के बीच हरियाणा के 36 पहलवानों को खेलो इंडिया योजना की सूची से हटा दिया है। भारतीय कुश्ती संघ ने इन सभी पहलवानों से इनका विवरण मांगा था, लेकिन उसके बावजूद किसी भी पहलवान ने अपना विवरण नहीं दिया। अब लॉकडाउन के बाद पहलवान शामिल करने को लेकर ही फैसला होगा। कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने इतने बड़े स्तर पर पहलवानों का नाम खेलो इंडिया से हटाए जाने की सूची भी जारी कर दी है।

खेलो इंडिया के तहत ऐसे ही 101 पहलवानों को चुना गया था, जिनको आगे के लिए तैयार किया जा सके. इनमें हरियाणा से सबसे ज्यादा 36 पहलवान तो दिल्ली से 21 पहलवान शामिल थे, जबकि अन्य पहलवान चंडीगढ़, पंजाब, यूपी, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान समेत कई जगहों के शामिल थे।

भारतीय कुश्ती संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी विनोद तोमर ने बताया कि खेलो इंडिया के 101 पहलवानों से उनका विवरण मांगा गया था, लेकिन पहलवानों ने विवरण नहीं दिया। जिसके बाद उनका नाम सूची से हटा दिया गया है।

Tags

Next Story