यमुनानगर: शादीशुदा महिला के साथ जेठों ने किया बलात्कार, पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध

यमुनानगर: महिला न तो अपने घर में सुरक्षित है और न ही अपने परिवार वालों के बीच। लोगों की हैवानियत की भूख ने इंसानियत के रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। ऐसे ही मामले हरियाणा के रादौर थाना क्षेत्र की है। जहां दो जेठों ने अपने ही घर की महिला को हवस का शिकार बनाकर गैंगरेप कर दिया।
महिला ने इस घटना के बारे में अपने ससुराल वालों को बताया तो घर की इज्जत खराब होने के डर से चुप करा दिया। हालांकि इसके बावजूद भी यह सिलसिला रूका नहीं। लगातार महिला के साथ गैंगरेप होता ही रहा। ससुराल वालों के तरफ से कोई एक्शन नहीं लेने के बाद महिला ने अपने मायके मे बताया।
जहां जेठों की तरफ से पीड़िता को जान से मारने की धमकी मिली। किसी तरह से ससुराल वालों की चंगुल से निकलकर पड़ोसियों के घर पहुंच गई। जहां पीड़िता ने अपने मायके वालों को बुलाया। मिली जानकारी के मुताबिक, 2019 में पीड़िता की शादी करनाल में हुई थी।
शादी के कुछ दिन पता चला कि पति शराबी है। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने भी उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट की गई। इस बारे में सास को बताया, तो उसने भी बेटे का साथ दिया। जिसका फायदा उठाकर जेठों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप करना शुरू कर दिया।
रादौर थाना प्रभारी ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना करनाल इलाके की है। इसलिए जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला रादौर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS