ग्रीन जोन से डेंजर जोन बनने की राह पर यमुनानगर

यमुनानगर। कोविड-19 में ग्रीन जोन घोषित किए गए यमुनानगर जिले में रविवार को सब्जी मंडी के आढ़ती समेत दो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। इससे एक दिन पहले शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब (हुजूर साहिब) से लौटे एक श्रद्धालु की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली थी। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर अब तीन हो गई है। प्रशासन ने पॉजिटिव मिले मरीजों के इलाकों मोडर्न कॉलोनी व दुर्गा गार्डन को कंटोनमेंट जोन घोषित कर उसे सील कर दिया है। दोनों की इलाकों में घर-घर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव मिले मरीजों के परिजनों व उनके संपर्क में आने वाले लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि रविवार को शहर की आईटीआई के नजदीक मोडर्न कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय सब्जी मंडी के आढ़ती व जगाधरी के दुर्गा गार्डन निवासी 58 वर्षीय घरेलू महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। इन दोनों की रिपोर्ट मिलने से अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। उन्होंने बताया कि गत शनिवार को कालिंदी कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली थी। यह युवक कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब से अन्य श्रद्धालुओं के साथ वापस घर लौटा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS