टिकटॉक वीडियो के लिए युवक को लटकाया फांसी के फंदे पर

टिक टॉक फिल्म बनाने का जादू युवाओं के सिर पर चढ़कर बोल रहा है। जिसके खतरनाक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। कहीं राह चलती लड़कियों का टिक टॉक बनाकर सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है तो कहीं खतरनाक स्टंट के साथ जिंदगी से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा ही मामला सदर थाना नरवाना के गांव खरड़वाल में सामने आया है।
जब टिक टॉक फिल्म बनाने के लिए युवक को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका दिया। इतफाकिया रस्सी टूट गई, जिस पर युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजनों द्वारा हालात बिगड़ने पर उसे नरवाना के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
युवक के चाचा की शिकायत पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ जान लेने की कोशिश करने तथा एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव खरड़वाल निवासी सत्यवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव नेहरा निवासी रमन ने उसके भतीजे विकास को गत 22 अक्टूबर को फोन कर खेतों में बुला लिया।
रमन ने उसके भतीजे पर टिक टॉक फिल्म बनाने के लिए कहा। जिसमे उसके भतीजे को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकना था। जब उसके भतीजे ने मना किया तो उसे जातिसूचक गालियां दी गई। भय के चलते उसका भतीजा विकास रस्सी लेकर पेड़ पर चढ़ गया और फंदा लगाकर लटक गया।
जबकि रमन उसके भतीजे की टिक टॉक फिल्म बनाता रहा। इतफाकिया रस्सी कमजोर होने के चलते टूट गया और उसका भतीजा नीचे गिर गया लेकिन गले में रस्सी का कसाव होने और नीचे गिरने से उसके भतीजे को चोटे आई। हालात बिगड़ने पर उसके भतीजे विकास को नरवाना के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया।
जिसके चलते उसका भतीजा अभी भी अस्पताल में भर्ती है और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। गले में रस्सी का तथा चेहरे पर चोट का निशान है। सत्यवान ने आरोप लगाया कि रमन उसके भतीजे विकास को मारना चाहता था। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर रमन के खिलाफ जान लेने की कोशिश करने, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुुरु कर दी।
सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि टिक टॉक फिल्म बनाने के लिए युवक को गले में रस्सी डाल पेड़ पर चढ़ाया गया था। इतफाकिया रस्सी टूट गई। फिलहाल पीडि़त युवक के चाचा की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS