चाची के साथ थे अवैध संबंध, छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या

चाची के साथ थे अवैध संबंध, छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या
X
अंबाला छावनी के वशिष्ठ नगर में एक छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की लोहे की भूंकनी मार कर हत्या कर दी। हत्या की वजह बड़े भाई के अपनी सगी चाची के साथ अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। महेशनगर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्यारोपी ने पहले पुलिस को सूचना देकर अपने भाई की मौत का कारण सड़क दुर्घटना में चोट लगना बताया था। वह खुद ही मृतक को अस्पताल भी लेकर गया था। हत्यारोपी गौरव ने बताया कि उसके भाई गौरव के सगी चाची के साथ अवैध संबंध थे।

उसने दोनों को संबंध बनाते देख लिया था। उसने भाई को समझाया भी,लेकिन वह नहीं माना। तीन दिन पहले उन दोनों की इस बात को लड़ाई हो गई। दोनों ने शराब पी हुई थी। नशे में उसने गौरव पर लोहे की भूंकनी से वार कर दिया।

जब उसकी तबियत देखी तो वह डर गया व उसे अस्पताल ले गया। अस्पताल में उसने चोट लगने का कारण सड़क दुर्घटना बताया। अस्पताल में मौत के बाद परिजन शव को घर ले आए व उसका संस्कार कर दिया।

लेकिन किसी मुखबिर ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। महेशनगर पुलिस ने जब रवि को गिरफ्तार करके सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरे प्रकरण की सच्चाई उगल दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags

Next Story