हरियाणा : कोर्ट में पेशी के लिए आए युवक की गेट पर चाकू मारकर हत्या

हरियाणा : कोर्ट में पेशी के लिए आए युवक की गेट पर चाकू मारकर हत्या
X
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चाचा संतोष ने बताया कि कोर्ट में पेश होने से पहले सुबह करीब 11 बजे आरोपितों ने शुभम को समझौते के लिए कोर्ट से बाहर बुला लिया।

हरियाणा में मारपीट के एक मुकदमें में सुनवाई के लिए आए युवक की इंद्री कोर्ट परिसर के गेट के पास चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह दो साल पुरानी रंजिश बताई जा रही है। जिसका केस कोर्ट में चल रहा था। इसी केस की तारीख पर मुरागढ़ निवासी शुभम वीरवार को कोर्ट में आया था।

मृतक की आयु करीब 25 वर्ष थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपितों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चाचा संतोष ने बताया कि कोर्ट में पेश होने से पहले सुबह करीब 11 बजे आरोपितों ने शुभम को समझौते के लिए कोर्ट से बाहर बुला लिया।

उन्होने बताया कि छ: सात आरोपी चाकू से लैस थे। मौका मिलते ही उन्होंने शुभम पर हमला कर दिया और चाकूओं से पेट पर कई वार किए। लोगों ने शुभम को मुश्किल से छुड़वाया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी इंद्री में ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक शुभम के चाचा संतोष कुमार की शिकायत पर अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप कर घटना की जांच शुरू दी है।

इस मामले में थाना प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा संतोष की शिकायत पर तीन नामजद सहित सात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास जारी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story