युवक ने नाबालिग लड़की को घर बुलाकर किया दुष्कर्म

युवक ने नाबालिग लड़की को घर बुलाकर किया दुष्कर्म
X
यमुनानगर शहर की पुरानी हमीदा कालोनी में एक युवक ने नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसकी लड़की को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

यमुनानगर शहर की पुरानी हमीदा कालोनी में एक युवक ने नाबालिग लड़की को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।पीडि़ता ने घर पहुंचकर घटना के बारे परिजनों को बताया। पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवक के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमीदा कालोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग लड़की की कालोनी के ही दीपक उर्फ राजा के साथ जान पहचान थी। 28 जनवरी को आरोपित युवक ने उसकी लड़की को अपने घर बुला लिया। जब उसकी लड़की आरोपित के घर गई तो वहां दीपक अकेला था। इस दौरान आरोपित युवक ने उसकी लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

आरोपित ने उसकी लड़की को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसकी लड़की आरोपित युवक से छुटकर घर पहुंची और उसे घटना के बारे में बताया। वह अपनी लड़की को पुलिस थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित युवक दीपक उर्फ राजा के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

उधर, एएसआई सुदेश का कहना है कि आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story