HP में बोले पीएम मोदी : कांग्रेस ने वर्षों तक जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट के लिए तरसाया, हमने जवानों को सुरक्षा कवच दिया

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए सियासी पार्टियों ने आखिरी दिन प्रचार में पूरी ताकत झोक दी है। बाकी बचे दो चरणों के लिए कांग्रेस, भाजपा समेत कोई भी पार्टी जनमत को अपने पक्ष में करने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती। पीएम मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी में जनता को संबोधित किया।
पीएम मोदी के भाषण की प्रमुख बातें-
- यहां हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म की संभावनाओं को और बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगातार काम कर रही है। गांव की सड़कें, हाईवे, रेलवे या फिर उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा पूरी निष्ठा के साथ विकास करने का प्रयास मैंने किया है: पीएम मोदी
- सिख दंगों पर कांग्रेस की सोच कल उसने फिर सार्वजनिक की है। कांग्रेस ने कहा है कि सिख दंगा 'हुआ तो हुआ'। सिखों का कत्लेआम 'हुआ तो हुआ'। इतना अहंकार, इतनी संवेदनहीनता: पीएम मोदी
- मैं उनको याद दिलाने आया हूं कि कांग्रेस के नामदारों के कारण जो पाप 1984 में हुआ, उसका न्याय देने का काम हमारी सरकार कर रही है। पहली बार सिख दंगों में न्याय हुआ है, दोषियों को उम्रकैद और फांसी की सजा हो रही है: पीएम मोदी
- कांग्रेस ने वर्षों से हमारे जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट के लिए तरसा रखा था, इन्हें जवानों की परवाह नहीं थी। हमारी सरकार बनने के बाद हमने इसे भी पूरा किया: पीएम मोदी
- कांग्रेस ने वर्षों से हमारे जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट के लिए तरसा रखा था, इन्हें जवानों की परवाह नहीं थी। हमारी सरकार बनने के बाद हमने इसे भी पूरा किया: पीएम मोदी
- जिस वन रैंक-वन पेंशन (OROP) को कांग्रेस ने 4 दशकों से लटका ऱखा था वो भाजपा की सरकार द्वारा ही लागू किया गया है: पीएम मोदी
- सेना के वीर जवानों के अपमान की आदत कांग्रेस को हमेशा से रही है। लेकिन चाहे देश की सुरक्षा हो या फिर हमारे जवानों का सम्मान, आपका ये चौकीदार चौकन्ना है: पीएम मोदी
- सेना में जाने वालों का ऐसा अपमान करने वालों को कांग्रेस सम्मान देती है, उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है। यही कांग्रेस औऱ उसके महामिलावटी साथी हैं, जो देश के सेना अध्यक्ष को गली का गुंडा कहते हैं, वायुसेना के अध्यक्ष को झूठा कहते हैं: पीएम मोदी
- कर्नाटक में कांग्रेस ने जिसे मुख्यमंत्री बनाया, वो कहते हैं कि सेना में वो जाता है, जिसके पास पेट भरने के लिए कुछ नहीं होता। क्या हिमाचल की बहादुर मां अपने बेटे को इसलिए फौज में भेजती है कि उसे दो वक्त की रोटी नहीं खिला पाती। ये यहां के वीर जवानों का अपमान है या नहीं?: पीएम मोदी
- मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं- जो भारत के टुकड़े करने और हमारे जवानों को लाचार करने की साजिश रचते है, क्या उनकी जमानत जब्त नहीं होनी चाहिए: पीएम मोदी
- 2016 में आपने देखा की हमारे वीर सपूतों ने सर्जिकल स्ट्राइक की तो कांग्रेस के नामदार ने पाकिस्तान की बजाय मुझे गाली देनी शुरू कर दी। इस साल भी फरवरी में एयर स्ट्राइक के बाद से कांग्रेस के नामदार और उनके रागदरबारी, मोदी को गाली देने में जुटे हैं: पीएम मोदी
- जब पुलवामा में हमारे जवान शहीद हुए थे, तो पूरे हिमाचल में आक्रोश था। आप सभी चाहते थे कि आतंकियों और उनके आकाओं को सजा दी जाए। आपके इस चौकीदार ने आपकी आवाज, भावनाओं की कद्र की और अपने वीर जवानों को सीमा पार करके आतंकियों पर कार्रवाई की खुली छूट दे दी: पीएम
- आपके ही आशीर्वाद से बीते 5 वर्ष में भारत हर प्रकार से तरक्की के नए रास्ते तय कर रहा है। आज पूरी दुनिया भारत की ताकत का लोहा मान रही है: पीएम मोदी
- हिमाचल के लोगों की आत्मीयता, उनका अपनापन, मेरे जीवन के वो पल हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगे। हिमाचल के चप्पे-चप्पे का मुझ पर अधिकार है: पीएम मोदी
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS