हिमाचल प्रदेशः सोलन हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

हिमाचल प्रदेश में सोलन के कुमारहट्टी में बचाव अभियान चल रहा है। जहां रविवार शाम एक इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
एएनआई के मुताबिक, सहायक जिला मजिस्ट्रेट विवेक चंदेल ने कहा कि 7 शव बरामद किेए गए हैं। एक स्थानीय नागरिक और 6 रक्षा कर्मियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं डिप्टी कमिश्नर के सी चमन ने कहा कि 17 जवान और 11 नागरिकों को रेस्क्यू किया गया। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
Solan Dy Commissioner KC Chaman on building collapse in Solan: Around 17 Army personnel & 11 civilians rescued so far. 6 Army & 1 civilian casualties reported, 7 Army personnel are still feared trapped. Search&rescue operation to be completed by today afternoon. #HimachalPradesh pic.twitter.com/knjLdXAMEY
— ANI (@ANI) July 15, 2019
बता दें कि बीती शाम को सोलन के कुमारहट्टी में बना एक चार मंजिला गेस्ट हाउस बारिश की वजह से ढह गया। इसमें बने एक रेस्टरेंट में खाना खा रहे जवान भी हादसे का शिकार हो गए। सेना के 6 जवान सहित 1 नागरिक की मौत हो गई है और 22 को रेस्क्यू के दौरान बचाया गया।
सोलन के समीप कुमारहट्टी में हुई दुर्घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) July 14, 2019
प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।@dprhp @CMOFFICEHP pic.twitter.com/eRP0lsMjNk
घटना के बाद प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे में मरने वालों के परिवार के साथ सरकार है और संभव मदद देने के आदेश दे दिए गए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS