प्रदेश में हार पर मंथन जारी, किसी भी विधानसभा पर बढ़त नहीं बना सकी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद विपक्षी दलों में इस्तीफे और हार पर मंथन होना शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने आवास पर कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक करके हार की समीक्षा की।
प्रदेश में 21 विधायक होने के बावजूद पार्टी सभी सीटों पर हार गई। हिमाचल की कुल 68 विधानसभा सीटों पर पार्टी कहीं भी नजर नहीं आई। हर सीट पर भाजपा के मुकाबले वोटो के मामले में पीछे रही। इसी कारण सभी चार सीट पर भारी अंतर से हारी।
वीरभद्र सिंह के आवास हालीलॉज पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे। वीरभद्र ने अर्की, रोगड़ू, रामपुर और शिमला के हिस्सों में पार्टी के पिछड़ने का कारण पूछा।
पार्टी मुख्यालय राजीव भवन पर भी दिनभर नेताओं का आना जाना लगा रहा। विधायक विक्रमादित्य सिंह, विधायक नंदलाल, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा सहित संगठन के कई पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS