लोकसभा चुनाव 2019 : हिमाचल में भाजपा की निगाहें दोबारा क्लीन स्वीप करने पर, कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत

लोकसभा चुनाव 2019 : हिमाचल में भाजपा की निगाहें दोबारा क्लीन स्वीप करने पर, कांग्रेस ने भी झोंकी ताकत
X
लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर मतदान होना है। पिछले चुनाव में सभी चारों सीटों पर कमल खिला था। इस साल भी सभी सीटों पर भाजपा को जिताने के लिए पार्टी का आलाकमान एकदम मुस्तैद है। लगातार रैलियों के जरिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पीएम मोदी लगातार वहां रैलियां कर रहे हैं।

लोकसभा की चारों सीटों के हारने के बाद विधानसभा में भी कांग्रेस सत्ता गवां बैठी, वापसी के लिए इस समय कांग्रेस ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव में प्रचार की कमान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने संभाली है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी वहां प्रचार करने पहुंच रहे हैं।

मंडी लोकसभा सीट- भाजपा ने इस सीट पर मौजूदा सांसद रामस्वरूप शर्मा को ही अपना प्रत्याशी बनाया है। उनका सीधा मुकाबला पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा से है। सुखराम ने अपने पोते के कारण ही भाजपा पार्टी से इस्तीफा दिया। इस सीट पर वीरभद्र सिंह द्वारा विरोधाभासी बयान कांग्रेस की मुसीबत बन सकती है।

शिमला लोकसभा सीट- सूबे में एक मात्र आरक्षित सीट पर भाजपा और कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को मैदान में उतारा है। दो बार सांसद रह चुके धनीराम वीरभद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। भाजपा से सुरेश कश्यप के पक्ष में अमित शाह व पीएम मोदी रैलियां कर चुके हैं।

कांगड़ा लोकसभा सीट- भाजपा ने यहां पिछले चुनाव में जीते प्रत्याशी का टिकट काट दिया है। मौजूदा सांसद शांता कुमार की जगह उनके करीबी किशन मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक पवन काजल से है।

हमीरपुर लोकसभा सीट- इस सीट पर भाजपा काफी मजबूत मानी जाती है। इस सीट से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर लगातार चौथी बार मैदान में हैं। पूर्व सीएम प्रेमकुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने विधायक रामलाल ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से तीन बार भाजपा के टिकट पर सांसद रहे सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल हो जाने के कारण भाजपा को थोड़ी सी मुश्किल हो सकती है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story