जम्मू कश्मीर : लोवर काजीगुंड इलाके में ब्लास्ट, 4 बच्चों सहित 10 घायल

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में लोअर मुंडा इलाके में ब्लास्ट के बाद 6 बच्चों 10 लोगों सहित घायल हो गई हैं।वहीं दूसरी पाकिस्तान ने बारामुला जिले के हाजीपुर पुरी में सीजफायर का उल्लंघन किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोअर मुंडा इलाके में 6 बच्चों 10 लोगों सहित घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, घटनास्थल पर सुरक्षाबल पहुंच गए हैं। जहां ब्लास्ट के कारणों का पता लगाने की जांच की जा रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसी इलाके में आज सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिसके बाद यहां पर स्थानीय लोग अपने मकानों के मलबे हटाने के लिए काम कर रहे थे। उसी दौरान एक बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके में 13 लोग घायल हो गए। जिसमें बच्चे भी शामिल है।
हालांकि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर काजीगुंड ले जाया गया। ब्लास्ट की जानकारी मिलने के तुरंत बाद ही सुरक्षा बलों ने पूरे घटनास्थल को घेर लिया है साथ ही स्थानीय लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS