कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी को खत लिख ''जम्मू एयरपोर्ट'' का नाम बदलकर ''राजा हरि सिंह'' रखने की मांग की

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. करण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर जम्मू एयरपोर्ट का नाम बदलकर राजा हरी सिंह एयरपोर्ट करने की मांग की है। आपको बता दे कि डॉ. कर्ण सिंह जम्मू-कश्मीर के पूर्व महाराजा हरि सिंह के पुत्र हैं।
जाने कौन हैं राजा हरि सिंह
जम्मू और कश्मीर रियासत के अंतिम शासक महाराज थे। वे महाराज रणबीर सिंह के पुत्र और पूर्व महाराज प्रताप सिंह के भाई, राजा अमर सिंह के सबसे छोटे पुत्र थे। इन्हें जम्मू-कश्मीर की राजगद्दी अपने चाचा, महाराज प्रताप सिंह से वीरासत में मिली थी।
महाराजा हरि सिंह ने अपने जीवनकाल में चार विवाह किये। उनकी चौथी पत्नी, महारानी तारा देवी से उन्हें एक बेटा था जिसका नाम डॉ कर्ण सिंह है। राजा हरि सिंह भारत की आजादी मिलने तक जम्मू के अंतिम डोगरा शासक थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS