J&K: त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जाकिर मूसा ढेर!

जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहे हैं। पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलवामा जिले में त्राल के दोसर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबल आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुठभेड़ में सेना ने जाकिर मूसा ढेर कर दिया है। हालांकि जाकिर मूसा ढेर होने की पुष्टी नहीं हो पाई है। बता दें कि जाकिर मूसा कुख्यात आतंकी संगठन अंसार गजवात उल हिंद का चीफ है। आतंकी जाकिर मूसा की तलाश सुरक्षा एजेंसियों को काफी लंबे समय से थी। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है।
Jammu & Kashmir: An exchange of fire has started between terrorists and security forces at Dadsar Tral in Pulwama district. More details awaited. pic.twitter.com/24ob6ahTXn
— ANI (@ANI) May 23, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS