Breaking : भारत ने पाक आर्मी से शव ले जाने को कहा, अभी तक नहीं दिया कोई जवाब

पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे कमांडों पर भारतीय सेना द्वारा मार गिराए जाने के बाद भारत ने पाकिस्तानी सेना से उनके शव ले जाने के लिए कहा है। पाकिस्तान ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
एएनआई के मुताबिक, भारतीय सेना ने पाक आर्मी को शवों को लेने की पेशकश की है। इसमें 5-7 पाक बैट सेना द्वारा ट्रेंड आतंकवादी हैं। पाकिस्तान सेना को श्वेत ध्वज के साथ संपर्क करने और अंतिम संस्कार के लिए शवों को लेने के लिए कहा गया है।
Indian Army: Have offered Pakistan Army to take over the dead bodies(of 5-7 Pak BAT army regulars/terrorists). Pakistan Army has been offered to approach with white flag and take over the dead bodies for last rites,they are yet to respond. pic.twitter.com/x1mF7yHSyv
— ANI (@ANI) August 4, 2019
लेकिन अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। बीएटी के 7 घुसपैठिए मार गिराए थे। भारत पाकिस्तान सीमा पर फोटोग्राफी की जिम्मेदारी इस समय भारतीय सेटेलाईट के जिम्मे है। जिसकी वजह से पहली बार घुसपैठ के दौरान मारे गए आंतकियों की फोटो सामने आई है।
कुछ समय पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान के जो कमांडो मारे हैं उनकी तस्वीरें साधारण कैमरों से नहीं बल्कि भारत के सेटेलाईट के जरिये ही ली गई हैं जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS