जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, LOC पर घुसपैठ के दौरान तीन आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, LOC पर घुसपैठ के दौरान तीन आतंकी ढेर
X
जम्मू कश्मीर के राजौरी और बांदीपोरा सेक्टर में आंतकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की। जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया है। इस दौरान सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया। जिसमें जैश का कमांडर भी ढेर हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गोली बारी की है। जिसमें स्थानीय महिला घायल हो गई है।

बांदीपोरा जिले में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए थे। नियंत्रण रेखा के पास जिले के गुरेज सेक्टर से गोलाबारी की सूचना मिली थी। सुंदरबानी इलाके में सीजफायर के दौरान एक जवान शहीद हो गया था। जिसके भारतीय जवानों ने अंतिम विदाई दी।

बता दें कि गुरेज सेक्टर के बख्तुर इलाके में सेना को अलर्ट किया गया था। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर आए दिन सीजफायर का उल्लंघन करता रहता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story