CRPF के डॉग स्क्वॉड ने की मलबे में दबें शख्स की पहचान, वीडियो हुआ वायरल

CRPF के डॉग स्क्वॉड ने की मलबे में दबें शख्स की पहचान, वीडियो हुआ वायरल
X
जम्मू कश्मीर में बारिश की वजह से पहाड़ों पर जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन का एक वीडियो सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

जम्मू कश्मीर में बारिश की वजह से पहाड़ों पर जगह जगह भूस्खलन हो रहा है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन का एक वीडियो सामने आया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है।

एएनआई के मुताबिक, जम्मू और श्रीनगर के बीच वाहनों का आना जाना बंद हो गया है। भूस्खलन की वजह से सुबह से ही रामबन जिले के रामसऊ क्षेत्र में पंथियाल और मॉम पासी पहाड़ों से पत्थर गिर गई। जिसके बाद अमरनाथ यात्रा को भी बंद कर दिया।

वहीं लैंडस्लाइड और खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा आज जम्मू मार्ग से बंद कर दी है। इसके अलावा जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन में फंसे एक शख्स को सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन के जवानों ने 147 मील के पत्थर के पास से निकाला है।

सीआरपीएफ के डॉग स्क्वॉड की वजह से सैनिकों ने पता चला कि भूस्खलन के मलबे में एक व्यक्ति फंसा हुआ है। ये शख्स बीती रात से फंसा हुआ था। फिलहाल, शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story