Lockdown Jammu Kashmir: नमाज पढ़ने पर लगाई रोक तो लोगों ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

Lockdown Jammu Kashmir: नमाज पढ़ने पर लगाई रोक तो लोगों ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी हुए घायल
X
Lockdown Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में नमाज पढ़ने पर रोक लगाने के चलते लोगों ने पुलिस पर पथराव (Stone throwing) कर दिया। इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Lockdown Jammu Kashmir: लॉकडाउन-2 के बीच जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में पथराव (Stone throwing) करने का एक मामला सामने आया है। दरअसल उत्तरी कश्मीर में कुछ लोग एक साथ नमाज (Namaz) पढ़ने पहुंच गए थे। यह देख पुलिस ने नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी।

इस पर मौजूद लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुंबल इलाके के एक मस्जिद में करीब 200 से अधिक लोग नमाज पढ़ने गए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख कुछ लोग यहां से भागने लगे और कुछ लोगों ने पुलिस की रोक पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पथराव करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 328

जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इससे अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 328 हो गई है। इसमें से शुक्रवार को एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। जेवीसी स्किम्स बेमिना की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाफिया देवा ने बताया कि यह मरीज बारामुला के सोपोर का रहने वाला था।

उसे 2 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। राज्य में अब तक 5 कोरोना मरीज की मौत हो गई है। हालांकि सीडी अस्पताल से 4 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इससे अब तक प्रदेश में 42 लोग ठीक हो चुके हैं।

Tags

Next Story