पाकिस्तान ने माछिल सेक्टर में किया सीजफायर उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रही है। पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर माछिल सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है।
इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक शहीद जवान का नाम राजेंद्र सिंह बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आधिकारिक सूत्रों ने बताया है पाकिस्तान की सेना की तरफ से आज सुबह माछिल सेक्टर में भारतीय सेना की चौकियों पर बिना उकसावे के फायरिंग शुरू कर दी। क्रास फायरिंग में एक जवान गोली लगने से गंभीर रूप घायल हो गया। इसके बाद जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS