J&K: पाकिस्तान आर्मी ने LoC पर की फायरिंग, BSF अधिकारी घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई गोलाबारी में बीएसएफ के एक अधिकारी घायल हो गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने शुक्रवार रात कृष्णाघाटी सेक्टर के बलोनी स्थित एक अग्रिम चौकी को निशाना बनाकर मोर्टार दागे जिसमें सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) सत्यपाल सिंह घायल हो गये।
अधिकारियों ने कहा कि घायल अधिकारी को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की पहरेदारी में तैनात भारतीय सैनिकों ने भी पाकिस्तान की ओर बिना उकसावे के की गई गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
नियंत्रण रेखा पर दोनों ओर से गोलाबारी कुछ समय चली। उन्होंने कहा कि उसके बाद से नियंत्रण रेखा से कहीं से संघर्षविराम के ताजा उल्लंघन की कोई सूचना नहीं आयी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS