J&K : पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्णा घाटी में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

J&K : पाकिस्तान ने पुंछ के कृष्णा घाटी में किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद
X
पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने आज सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने आज सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में संघर्ष विराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की तरफ से हुई फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। लेकिन फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है।

बीते सोमवार को भी पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में मोर्टार दागे थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब से भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 हो निरस्त किया है तब सी ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान की तरफ से आए दिन सीमा पार से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story