LOC को पार कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर

LOC को पार कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को BSF ने किया ढेर
X
सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर एक पाकिस्तानी को ढेर किया है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात एक शख्स नियंत्रण रेखा पार कर भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी बीएसएफ के जवानों ने उसे गोली मारकर ढेर कर दिया। मारे गए घुसपैठिए की उम्र साठ साल के करीब बताई जा रही है। उसके पास से पाकिस्तानी करंसी बरामद हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार की सुबह तीन बजे के करीब रामगढ़ की एसएमपुर अग्रिम चौकी पर सतर्क बीएसएफ जवानों ने अंधेरे की आड़ में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को विजय डिवाइस पर देख लिया। पास आने पर जवानों ने उसे रूकने की चेतावनी दी। चेतावनी अनसुना कर वापस भागने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया।

आशंका जताई जा रही रही है कि मारा गया घुसपैठिया आतंकवादियों का गाइड भी हो सकता है। घुसपैठिए की पहचान नहीं हो पाई है। बीएसएफ के जवानों ने आगे की कार्रवाई के लिए शव को पुलिस के हवाले कर दिया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story