J&K: आतंकियों ने पुलवामा के त्राल में CRPF कैंप पर ग्रेनेड फेंका

जम्मू-कश्मीर में आज शाम आतंकवादियों ने पुलवामा के त्राल में सीआरपीएफ की 180 बटालियन के मुख्यालय पर ग्रेनेड से फेंक दिया। गनीमत यह रही कि ग्रेनेट बाहर ही फट गया।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुातबिक आज शाम आतंकवादियों ने पुलवामा के त्राल में सीआरपीएफ की 180 बटालियन के मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला कर दिया। लेकिन ग्रेनेड मुख्यालय के बाहर ही फट गया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल अधिक जानकारी का इंतजार है।
Jammu & Kashmir: Terrorists lobbed a grenade at CRPF 180 Battalion's Headquarters in Tral, Pulwama earlier this evening. The grenade exploded outside. No injuries or casualties have been reported. More details awaited. pic.twitter.com/bdqhYj93fM
— ANI (@ANI) June 17, 2019
जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज ही पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सेना के एक काफिले को निशाना बनाते हुये आईईडी से हमला किया जिसमें सेना नौ जवान घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के इस जिले में अरिहाल-लस्सीपोरा सड़क पर आतंकवादियों ने ईदगाह अरिहाल के पास 44 राष्ट्रीय रायफल्स की एक बख्तरबंद गाड़ी को निशाना बनाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS