झारखंड में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, 4 की दर्दनाक मौत

झारखंड में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, 4 की दर्दनाक मौत
X
झारखंड में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल (Crushed) दिया। इससे 4 लोगों की मौत हो गई।

झारखंड में लॉकडाउन (Lockdown) के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह घटना हजारीबाग (Hazaribagh) के चरही चौक घाटो मोड़ के पास की है। हादसे की जानकारी पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर घटनास्थल पहुंचे। जहां घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही अन्य लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची। चारों व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतकों की पहचान दिलीप कुमार, जानकी प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, बैजू ठाकुर उर्फ विजय ठाकुर के रूप में हुई। वहीं, घायलों में संजय कुमार सिंह, देवलाल महतो और ट्रक (Truck) का चालक शामिल है।

उधर, पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह यहां गोलंबर के पास 5-6 लोग भीड़ जुटा कर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान यहां मौजूद पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों को देखते हुए लोगों को अपने-अपने घर जाने को कहा।

पुलिस के जाने के बाद फिर से भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच रांची की ओर से एक ट्रक आ रहा था, जो घाटो मोड़ की ओर मुड़ा, ठीक उसी समय इस ट्रक के सामने हजारीबाग की तरफ से आ रहा एक ट्रेलर आ गया। ट्रेलर की रफ्तार काफी तेज थी।

इसके चलते ट्रक को बचाने में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और मौजूद भीड़ की ओर मुड़ गया। इस कारण यहां मौजूद लोगों में से 4 लोगों की जान ले ली। जबकि तीन व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए।

Tags

Next Story