जमशेदपुर में लगी भीषण आग, 9 दुकानें जलकर हुईं राख

झारखंड (Jharkhand) में जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बीच एक भयानक घटना सामने आई है। जमशेदपुर में मंगलवार को अचानक भीषण आग (Fire) लग गई। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण इलाके की करीब 8 दुकानें जलकर राख हो गईं। इसमें कपड़े, फर्नीचर, प्रिंटिंग प्रेस और एक गुमटी की दुकानें थी।
वहीं करीब 40 से 50 लाख रुपए के सामान नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना शहर के बिष्टुपुर इलाके की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल विभाग (Fire Department) के 7 गाड़ियां पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग को बुझाने में सफल रही।
उधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझने के बाद पुलिस घटनस्थल की छानबीन कर रही है। हालांकि अभी तक आग लगने के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस की पूछताछ में घटना पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक एक दुकान से आग की लहर निकल रही थी।
जब तक लहर निकलने का कारण पता चल पाता, तब तक करीब 9 दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग की लहर कितनी तेज थी। लॉकडाउन के चलते इस घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।
लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक आसमान में धुंए का गुबार दिख रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों से पूछताछ कर आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वैसे शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट का कारण लग रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS