एमजीएम अस्पताल में महिला से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

एमजीएम अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसआईटी टीम ने आरोपी को रविवार सुबह गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में एक 50 वर्षीय महिला का इलाज चल रहा था।
वह महिला 21 जनवरी को इस अस्पताल में भर्ती हुई थी। 5 मार्च को आरोपी ने महिला के साथ बलात्कार कर दिया। जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मौके पर पहुंचकर अस्पताल के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी, जिससे आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस ने फरार आरोपी की जानकारी देने वालों को 10 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। पुलिस की छानबीन के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बिरसानगर का रहने वाला है। लगभग 20 से अधिक चोरी मामेल में वह पहले भी जेल जा चुका है।
आरोपी ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस सूत्रों के अनुसार 5 मार्च को एमजीएम अस्पताल में पीड़िता महिला के साथ रेप हुआ था। अस्पताल के चौथे तल्ले में मेडिसिन वार्ड के बेड नंबर 64 में भर्ती थी। घटना के अगले दिन ही पीड़ित महिला ने अस्पताल प्रबंधन को इस घटना की जानकारी दी। लेकिन अस्पताल अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाय कोई बहाना बनाकर महिला को तुरंत अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब किसी ने सीएम को ट्वीट पर इस घटना की जानकारी दी और उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया। साकची थाना पुलिस ने पीड़िता की तलाशी ली और उसके बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS