अयोध्या फैसला : प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखें- सीएम रघुवर दास

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को कहा कि अयोध्या पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का हम सभी स्वागत करते हैं और सभी से अपील करते हैं कि इस फैसले को किसी की हार या जीत के रूप में न देखते हुए प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बनाये रखा जाए।
मुख्यमंत्री ने जारी एक संदेश में कहा कि इस फैसले से हमारी संस्कृति को नई मजबूती मिली है। भारत की एकता और अखण्डता को सुनिश्चित करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय देश में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देगा।
दास ने कहा कि मेरी सभी से अपील है कि उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए आपस में प्रेम, सद्भाव व भाईचारा बनाए रखें।'' मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता का मिसाल पेश करता आया है और उम्मीद है कि यह सदैव बना रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS