झारखंड में फिर नक्सली हिंसा, भाजपा नेता समेत दो की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

झारखंड में फिर नक्सली हिंसा, भाजपा नेता समेत दो की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या
X
झारखंड के पलामू जिले में बदमाशों ने भाजपा नेता को निशाना बनाते हुए दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में कुछ ही दिन बाकी है, सारी पार्टियों के नेता जहां एक तरफ प्रचार में जुटे हैं वहीं अपराधी भी लगातार बेखौफ होकर गोलियां बरसा रहे हैं। शनिवार को पलामू जिले में भाजपा के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जिले के पिपरा बाजार में बदमाशों ने सरेआम दिन दहाड़े एके-47 से ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए भाजपा के स्थानीय नेता मोहन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस गोलीकांड में फल व्यावसायी सूरज सोनी की भी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो नक्सली पिपरा बाजार पहुंचे और एके-47 से फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जानकारी होने के बाद पलामू क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अमोल वेणुकर होमकर तमाम सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे, और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की पर कामयाबी नहीं मिल सकी।

इस घटना के एक दिन पहले ही लातेहार में माओवादियों ने चार जवानों की हत्या कर दी थी। लगातार नेताओं व जवानों को निशाना बनाने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस टीमें लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story