धनबाद में एक पुल से नदी में जा गिरी कार, 5 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

झारखंड के धनबाद में एक दर्दनाक हादसा (Car Accident) सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने बरवापूर्व पुल से 35 फीट नीचे खुदिया नदी में जा गिरी। यह हादसा इतनी भयानक थी कि कार सवार पांच लोगों को अपने चपेट में ले लिया।
पांचों कार सवार मौके पर ही दम तोड़ (Death) दिया। यह घटना मंगलवार करीब 5:30 बजे गोविंदपुर थाना के पास हुई। मौके पर आसपास के लोगों ने कार से शव को बाहर निकालना शुरू किया। वहीं, पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी।
सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी के शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। जहां मृतकों की पहचान च्चिदननंद सान्याल, मो. अखलाख अहमद, दानिश नवाज, अंब्रेन नवाज और अनाविया नवाज के रूप में हुई।
Also Read-झारखंड में प्रवासी मजदूरों से भरी बस पलटी, 20 से ज्यादा लोग घायल
बताया जा रहा है कि मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो साल का एक बच्चा शामिल था। सभी लोग बिहार के गया से कोलकाता जा रहे थे। कार पर पश्चिम बंगाल का नंबर है। पुलिस ने बताया कि घटना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मृतकों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है। घटना की शुरुआती जांच में कार चालक ड्राइव के दौरान नींद की झपकी आ गई होगी। इसके बाद तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी में जा गिरी होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS