झारखंड में बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला में कोरोना की पुष्टि, कुल आंकड़ा पहुंचा 57

झारखंड में बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला में कोरोना की पुष्टि, कुल आंकड़ा पहुंचा 57
X
झारखंड (Jharkhand) में एक महिला बच्चे को जन्म देने के बाद कोरोना का शिकार हो गई। इससे राज्य में अब तक संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है।

झारखंड (Jharkhand) में एक चिंताजनक मामला सामने आया है। कोरोना प्रसार के बीच एक बच्चे को जन्म देने के बाद खुद मां कोरोना का शिकार हो गई। महिला में पॉजिटिव पाए जाने के बाद रिम्स के गायनी विभाग को बंद कर दिया गया।

साथ ही महिला के प्रसव (Delivery woman) के दौरान संपर्क में आए 18 डॉक्टरों और चार नर्सों को क्वारंटाइन (Quarantine) कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला 21 अप्रैल को रिम्स (RIMS) में भर्ती हुई थी। इसके बाद 22 अप्रैल को एक बच्चे को जन्म दिया।

जहां गुरुवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। महिला ने बताया कि वह लातेहार में रहती है। एक महीने पहले वह अपने मायके हिंदपीढ़ी से वापस आई थी। इससे आशंका है कि हिंदपीढ़ी में किसी के संपर्क में आने के कारण महिला संक्रमित हो गई।

कोरोना केस और बढ़ने की आशंका

बता दें कि राज्य के चार टेस्टिंग लैब में अभी 2280 सैंपल पेंडिंग पड़े हुए हैं। अनुमान लगाया जा सकता है कि कोरोना केस का खतरा और भी तेजी से बढ़ सकता है। राज्य में 7 नए मरीज पाए गए हैं। इनमें से एक प्रसव महिला भी शामिल है। वहीं अन्य 6 मरीज कोरोना हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के रहने वाले हैं।

नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 57 हो गई है। सबसे ज्यादा 36 केस रांची में पाए गए हैं। इसके चलते रांची अभी भी रेड जोन में शामिल है। रांची के हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी में मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। वहीं बरियातू में एक और बेड़ो में दो पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा बोकारो में 10, धनबाद में 2, देवघर में 1, गिरिडीह में 2, हजारीबाग में 3, सिमडेगा में 2 और गढ़वा 1 मरीज को अपने चपेट में लिया है।


Tags

Next Story