Coronavirus: झारखंड में पहला मामला आने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने की लोगों से अपील, लॉक डाउन का सख्ती से करें पालन, घबराए नहीं

Coronavirus: झारखंड में पहला मामला आने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने की लोगों से अपील, लॉक डाउन का सख्ती से करें पालन, घबराए नहीं
X
झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस से पीड़ित एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि वह घबराए नहीं, बल्कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें।

झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना वायरस से पीड़ित एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि वह घबराए नहीं, बल्कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें और सरकार एहतियातन के तौर पर हर जरूरी काम कर रही है। लगातार केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ रही हैं।

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि साथियों, आज झारखण्ड में कोरोना का पहला मामला आया है। राज्य के सभी लोगों से मेरा आग्रह है घबरायें नहीं, आपकी सरकार ने एहतिहात के तौर पर सभी कदम उठाये हैं। हम सजग है, सतर्क है। साथ ही सभी लोग लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। घर पर रहें, स्वस्थ रहें।

बता दें कि रांची में पहला कोरोना का मामला सामने आया है। रांची की रहने वाली एक महिला मलेशिया से लौटी थी। जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रांची के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने जानकारी दी। महिला में कोरोना पॉजिटिव पाने के बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों को होम क्वारैंटाइन में रहने का आदेश दिया गया।

मामले को देखते हुए झारखंड में अब तक 274 संदिग्धों का सैंपल लिया जा चुका है, जिनमें से 266 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है, जबकि 7 लोगों के रिपोर्ट अभी आना बाकी है।

नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि एक मलेशियाई महिला, जो रांची की एक मस्जिद में रहने वाली 24 व्यक्तियों में से एक है, सकारात्मक पाई गई है। वह बिल्कुल सामान्य और स्पर्शोन्मुख है। अधिकारियों ने कहा कि विदेशी नागरिकों सहित 24 लोगों को सोमवार को शहर के हिंदपीरी में एक मस्जिद में खोजा गया था। वहीं दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक के एक अन्य डॉक्टर ने कोरोनावायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। दिल्ली में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

Tags

Next Story