दंपती विवाद में मां ने अपने ही मासूम को उतारा मौत के घाट, पति और बच्चे की मौत

झारखंड में एक मां की ममता को झकझोर कर देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी रांची में एक दंपती के विवाद (Couple Dispute) में एक मां ने अपने ही मासूम बच्चे का सरेआम धारधार हथियार से कत्ल कर दिया। वहीं घटना में पति भी बुरी तरह से घायल हो गया। इससे पति और बच्चे दोनों की मौत हो गई।
यह घटना रविवार सुबह जगन्नाथपुर थाना के न्यू कॉलोनी की है। घटना के बाद मौके पर से महिला फरार हो गई। उधर, घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों के शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि शनिवार की रात न्यू कॉलोनी में आरोपी सुषमा गुड़िया और लुकास गुड़िया के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। हालांकि बीच में मामला शांत होने के बाद दोनों सोने चले गए।
Also Read- ट्रक ने बाइक और हाइवा में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई तीन मजदूरों की मौत
थोड़े देर बाद अचानक सुषमा गुड़िया ने धारदार हथियार से अपने बेटे अमित की हत्या कर दी। इस दौरान बचाव में आए लुकास पर भी हथियार से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह करीब 5 बजे घायल पति लोगों से मदद मांगने के लिए घर से बाहर निकला। स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल पति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। लोगों ने बताया कि अक्सर दंपती के बीच झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले शराब के नशे में लुकास गुड़िया ने पत्नी की पिटाई भी की थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS