झारखंड : आधी रात को लौह नगरी में तड़तड़ाई गोलियां, दोे युवक बाल-बाल बचे

लौहनगरी जमशेदपुर में देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से आजाद नगर थाना बीती रात को थर्रा गया। दरअसल करीम सिटी कॉलेज के पास ही दो अज्ञात बदमाशों ने 2 युवकों पर तड़ातड़ तीन राउंड गोलियां बरसाईं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई, हालांकि दोनों युवकों की जान बच गई है। घटना की सूचना पाते ही पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची, बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। वहीं एसपी सिटी पीड़ित युवकों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और इलाके में छापेमारी कर रही है। मालूम हो की लौहनगरी जमशेदपुर में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे किसी भी घटना को अंजाम देकर भाग जाने में सफल रहते हैं। अशांत हो चुके शहर में पुलिस एकदम शांत बैठी हुई है।
एसपी सिटी सुभाष चंद्र ने कहा कि आरोपियों ने गोली आपसी दुश्मनी के कारण चलाई थी। पुलिस ने कहा है कि पिछले हफ्ते मोबाइल छिनैती की वारदात हुई थी जो इस घटना से जुड़ी है। मालूम हो कि आजादनगर थाने में अपराध चरम पर है, यहां नशा, चोरी-छिनैती व दिन दहाड़े गोली चलाने की वारदात लगातार हो रही है। पुलिस भी अपराधियों पर नकेल कसने में नाकामयाब दिख रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS