लोहरदगा में सीएए समर्थन रैली पर पथराव के बाद कल सुबह तक कर्फ्यू लागू, गुमला रहा बंद

नागरिकता सशोंधन एक्ट के समर्थन में रैली पर पथराव करने पर दो दिनों से लोहरदगा में लगातार कर्फ्यू जारी है। साथ ही इस घटना के विरोध में शनिवार को गुमला भी पूरी तरह से बंद किया गया है। वहीं जिला प्रशासन के आदेशानुसार 26 जनवरी की सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा।
साथ ही लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे इलाके में जगह- जगह पर पुलिस सुरक्षा बल को बड़ी संख्या में तैनात की गई है। वहीं लोहरदगा में चप्पे-चप्पे पर रैपिड एक्शन फोर्स, सीआरपीएफ, जैप और जिला पुलिस बल के जवान तैनात को तैनात किया गया है।
शांति व्यवस्था बहाल करने में 12 डीएसपी ने माेर्चा संभाल रखा है। साथ ही आईजी नवीन सिंह और साकेत कुमार सिंह ने लाेहरदगा में कैंप लगा कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखा है। इसके अलावा दो आईपीएस अधिकारियों के साथ डीसी आकांक्षा रंजन सदर थाना में बनाए गए नियंत्रण कक्ष से वहीं के हालात पर नजर रख रही हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में वज्र वाहनाें से सुरक्षा जवानों ने फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS