Video : बार बाला के साथ महुदा के थानेदार ने लगाए अश्लील ठुमके, वीडियो वायरल

Video : बार बाला के साथ महुदा के थानेदार ने लगाए अश्लील ठुमके, वीडियो वायरल
X
धनबाद जिले के महुदा थाने का थानेदार का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह शराब के नशे में एक बार गर्ल के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो किसी होटल में शूट की गई है।

धनबाद जिले के महुदा थाने का थानेदार का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वह शराब के नशे में एक बार गर्ल के साथ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहा है। यह वीडियो किसी होटल में शूट की गई है। थानेदार का नाम नंदकिशोर बताया जा रहा है, जो बार डांसर के साथ अश्लील डांस करते हुए दिख रहा है। थानाध्यक्ष संजय दत्त की फिल्म खलनायक के एक गाने पर डांस कर रहा है। बार डांसर भी अर्धनग्न अवस्था में उसका साथ दे रही है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन में सनसनी फैल गई है। एसएसपी किशोर कौशन ने तुरंत उक्त थानेदार पर जांच का आदेश दे दिया है। जब थानेदार पर जांच हुआ तो उस वीडियो में वही निकला। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से थानेदार को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो दो साल पहले की है।

इस डांस के दौरान दो अन्य लोग भी हैं जो कैमरे के पीछे हैं। उन्ही के द्वारा यह वीडियो शूट किया जा रहा था। शोसल मीडिया पर वायरल होने के बाद थानेदार ने स्वयं स्वीकारा है कि उस वीडियो में खुद वही है और उसके दो दोस्त भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि 26 अगस्त 2018 को नंद किशोर सिंह को महुदा का थानेदार बनाया गया था। हालांकि इस वीडियो की प्रमाणिक पुष्टि हम नहीं करते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story